April 26, 2026

वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान कर मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

0
IMG-20240925-WA0026

काँकेर। भाजपा जिला अध्यक्ष माननीय सतीश लाटिया, महामंत्री दिलीप जायसवाल तथा मंडल अध्यक्ष दीपक खटवानी के निर्देशानुसार आज राजा पारा वार्ड में पूर्व पार्षद समाजसेवक अजय पप्पू मोटवानी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती का समारोह आयोजित किया गया । उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय दीनदयाल उपाध्याय पूर्ववर्ती जनसंघ के संस्थापक सदस्य तथा अध्यक्ष रह चुके थे। अजय पप्पू मोटवानी ने कार्यकर्ताओं को बताया कि उपाध्याय जी एकात्म- मानवता- वाद की विचारधारा के प्रेरक थे। उन्होंने सदस्यों को सदैव उपयोगी परामर्श देते हुए संगठन के विस्तार में हर तरह से सहायता की थी। जयंती समारोह में मतदान केंद्र प्रभारी अजय पप्पू मोटवानी तथा भाजपा सदस्यों ने दीनदयाल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बूथ प्रभारी अजय पप्पू मोटवानी के अलावा पूर्व पार्षद लक्ष्मी देहारी, वरिष्ठ भाजपा सदस्य सक्रिय कार्यकर्ता ललित शर्मा, कुमार सिंह ठाकुर, गीता कुंजाम, सुशीला यादव ,उर्मिला यादव, सुरेश यादव, सरोज यादव, संगीता यादव ,आशा यादव ,धर्मेंद्र देव ,श्रद्धेश चौहान, प्रमोद सिंह ठाकुर, जितेंद्र प्रताप देव, करण नेताम, पप्पू साहू, बंटी देहारी, संजू यादव की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। दीनदयाल जी की याद में इसी सादगीपूर्ण समारोह में कुछ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का यथायोग्य अभिनंदन भी किया गया। जिनमें उल्लेखनीय नाम लक्ष्मी देहारी, पूर्व पार्षद ललित शर्मा, कुमार सिंह ठाकुर,गीताकुंजाम ,सुशीला यादव, उर्मिला यादव, सुरेखा यादव, आशा यादव, इत्यादि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस समारोह तथा तेजी से चल रहे सदस्यता अभियान के दौरान निरंतर उत्साहजनक नारे लगाते रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *