April 26, 2026

महिला क्रिकेट : छत्तीसगढ़ ने महाराष्ट्र को चार विकेट से हराया, महक बनीं प्लेयर ऑफ द मैच

0
team

रायपुर। महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा एमसी वुमेंस अंडर-19 इंटर स्टेट टी-20 क्रिकेट टुर्नामेंट का आयोजन 17 सिंतबर से जारी है। जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम का मैच शुक्रवार को पुणे में महाराष्ट्र अंडर 19 टीम के विरुद्ध खेला गया। महाराष्ट्र वुमेंस अंडर-19 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। महाराष्ट्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 135 रन बनाए। महाराष्ट्र की ओर से सुहानी ने सर्वाधिक 54 रन बनाये। साथ ही ईशा ने 46 रनों का योगदान दिया। छत्तीसगढ़ की ओर से चांदनी कुमारी ने 3 विकेट, ऋषिका एवं शांति ने 1-1 विकेट प्राप्त किये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ वुमेंस अंडर-19 की टीम 19.3 ओवरों में 6 विकेट खोकर 136 रन बनाकर 4 विकेट से विजयी हुयी। छत्तीसगढ़ की ओर से नाजिया ने सर्वाधिक 58 रनों योगदान दिया। साथ ही महक नरवसे ने 31 गेंदों में 46 रनों की नाबाद एवं महत्वपूर्ण पारी खेली। वही महाराष्ट्र की ओर से श्रुति तथा आंचल ने 2-2 विकेट प्राप्त किये। छत्तीसगढ़ ने 4 विकेट से मैच जीत लिया। महक प्लेयर ऑफ द मैच रहीं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *