April 26, 2026

अवैध शराब के साथ घरघोड़ा पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

0
33

घरघोड़ा(गौरी शंकर गुप्ता) । रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पावरग्रिड चुहकीमार चौक के पास अपने बैग में महुआ शराब एवं भारी मात्रा में अंग्रेजी और देशी शराब लेकर बस का इंतजार कर रहा था, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम रितेश पांडेय (उम्र 30 वर्ष), पिता दयासागर पांडेय, निवासी नरही, थाना नरही, जिला बलिया (उत्तर प्रदेश) है। आरोपी वर्तमान में अमन ढाबा, तमनार चौक, पूंजीपथरा, रायगढ़ में रह रहा था।

पुलिस द्वारा आरोपी के पास से निम्न अवैध शराब बरामद की गई:



  • लगभग 5 लीटर महुआ शराब (कीमत ₹1,000)
  • गोवा कंपनी की 20 नग अंग्रेजी शराब (कुल 3.6 लीटर, कीमत ₹2,600)
  • 10 नग देशी प्लेन मदिरा (कुल 1.8 लीटर, कीमत ₹900) कुल जुमला 10.400 लीटर अवैध शराब जिसकी कीमत ₹4,500 आंकी गई, को मौके पर जप्त कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब के व्यापार पर अंकुश लगाने में मदद मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *