April 26, 2026

रायपुर रेल मंडल में भारी मात्रा में नशीली कफ सीरफ बरामद,आरोपी गिरफ्तार

0
159

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा नशीले पदार्थ की रोकथाम के लिए ऑपरेशन नार्कोस (NARCOS) चलाया जा  रहा है। इसके तहत वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रायपुर रमन कुमार के मार्गदर्शन में दुर्ग आरपीएफ़ ने मुखबिर की सूचना पर 7 अगस्त को दुर्ग-भिलाई के मध्य रेलवे लाइन किमी न 864/2ए के पास एक व्यक्ति को 2 ट्रॉली बैग के साथ पकड़ा। पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति ने अपना नाम प्रेम प्रकाश नेताम निवासी पाटन, ज़िला दुर्ग बताया। संदेह होने पर व्यक्ति को बैग खोलकर दिखाने को कहा गया, दोनों ट्रॉली बैग में कफ सीरफ़ BLUEX-T मिला जिसका कोई वैध कागजात नहीं था। कफ सीरफ के नशीली पदार्थ होने की पुष्टि के लिए ड्रग निरीक्षक दुर्ग को घटनास्थल पर बुलाया गया,जिनके द्वारा इसकी पुष्टि की गई। उक्त दोनों ट्रॉली बैग में नशीला पदार्थ BLUEX- T होने की पुष्टि होने के पश्चात कुल 508 नग बॉटल (प्रत्येक 100 मीली) को जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग  91,440 रुपए है। ज़ब्त कर व्यक्ति को  NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई कर दोनो ट्रॉली बैग सहित अग्रिम कार्यवाही के लिए जीआरपी चौकी दुर्ग को सुपुर्द किया गया।
जीआरपी चौकी दुर्ग के द्वाराअपराध क्रमांक 00/24 धारा 8 सी और 21 सी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *