April 26, 2026

जनसमस्या निवारण शिविर : विधायक मूणत ने तत्काल करवाया महिला स्वसहायता समूहों का ऋण स्वीकृत

0
rajesh 2

विधायक राजेश मूणत की उपस्थित में आमजनों की समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान



रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार पूरे प्रदेशभर में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जा रहें हैं। इसी तारतम्य में रायपुर के विभिन्न वार्डो में जनसमस्या निवारण पखवाडा शिविरों का आयोजन रखा जा रहा है। बुधवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ विधायक राजेश मूणत की विशेष उपस्थित में नगर निगम जोन 8 के माधव राव सप्रे वार्ड के रायपुरा श्रीराम चबूतरा में शिविर लगाया गया। इस दौरान विधायक राजेश मूणत ने अधिकारियों को नागरिको से प्राप्त सभी शिकायतों का शत प्रतिशत समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। मूणत ने जनसमस्या निवारण शिविर मंच से श्री सांई महिला स्वसहायता समूह और किसानी महिला स्वसहायता समूहकी महिलाओं से उनकी मांगे सुनी। जिसके उपरांत उनकी आवश्यकताओं को समझते हुए क्रमशः 2 लाख 60 हजार और 3 लाख 50 हजार रूपए का चैक तत्काल स्वीकृत करने के निर्देश दिए।इसी प्रकार उन्होंने उज्जवल महिला स्वसहायता समूह, सिद्धी विनायक महिला स्वसहायता समूह को प्रमाण पत्र प्रदत्त किया गया। जनसमस्या निवारण शिविर में बड़ी संख्या में आमजन राशन कार्ड का आवेदन देने पहुंचे थे। मूणत के आदेश के बाद तत्काल उन्हें राशन कार्ड समेत आयुष्मान कार्ड, श्रमिक कार्ड, समूह ऋण , व्यक्तिगत ऋण सहित सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाईट एवं अन्य जनसमस्याओं का त्वरित समाधान उपलब्ध करवाया गया। इस शिवर में विधायक राजेश मूणत के साथ मूणत साथ ही पूर्व पार्षद दीनबंधु सिंह ठाकुर, श्रीमती शारदा गिरी गोस्वामी, जोन 8 जोन कमिष्नर ए.के. हालदार, जोन अधिकारियों भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *