April 26, 2026

कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अब रायपुर दक्षिण का जीतना है चुनाव : बैज

0
co

दक्षिण विधानसभा से ही प्रत्याशी देने का आश्वासन



रायपुर । प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में रायपुर दक्षिण विधानसभा में उपचुनाव को लेकर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने चुनाव तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया है। साथ ही योग्य और दक्षिण विधानसभा से ही प्रत्याशी देने का आश्वासन दिया है।
बैठक में करीब 150 लोगों को बुलाया गया था। उनसे रायपुर दक्षिण से योग्य प्रत्याशी को लेकर सभी से राय मांगी गई है। बैठक में आए करीब आधा दर्जन से अधिक नेताओं ने दावेदारी भी जताई है। रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की तैयारी को लेकर नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अब हमको दक्षिण का चुनाव जीतना है। भाजपा सरकार की 6 माह की वादा खिलाफी दक्षिण के चुनाव में बड़ा मुद्दा है। दक्षिण के कांग्रेसजनों को उपचुनाव की चुनौती स्वीकार कर पार्टी का परचम लहराना है। रायपुर शहर कांग्रेस के सभी नेता बैठक में शामिल हुए थे। वहीं रायपुर दक्षिण के दावेदार भी बैठक में मौजूद रहे।

ये थे मौजूद

बैठक में पारस चोपड़ा, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, प्रमोद दुबे, एजाज ढेबर, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, कन्हैया अग्रवाल, ज्ञानेश शर्मा, सलाम रिजवी, सुबोध हरितवाल, अशोक राज आहुजा, गिरीश दुबे, बबीता नत्थानी, कृपाकांत पाठक, सुरेश शुक्ला, प्रमोद चौबे, मदन तालेड़ा, अशोक बानी, नरेन्द्र ठाकुर, शारीक रईस खान, सुरेश ठाकुर, सतीश जैन, गंगा यादव, शेख नाजुमुद्दीन, आकाश शर्मा, नागेन्द्र वोरा सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *