Big StoryState

डॉक्टरों की कार में हुई भिड़ंत, दो की मौत, दो घायल

घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के जिंदल चौक के पास नया रायपुर जाने वाले मार्ग की



रायपुर। मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के भीषण सड़क हादसे में रिम्स के दो डॉक्टरों की मौके पर ही मौत हो गई और दो डॉक्टर घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों कार के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है, मृत तथा घायल डॉक्टर सुबह छह बजे ड्यूटी करने जा रहे थे तथा एक अन्य कार में सवार डॉक्टर नागपुर जाने के लिए निकले थे। इस दौरान ड्यूटी करने जा रहे डॉक्टरों की कार डिवाइडर से टकराकर दूसरी ओर पलट गई और सामने से आ रही एक अन्य कार जिसमें रिम्स के डाक्टर सवार थे, उससे टकरा गई।
पुलिस के मुताबिक सड़क दुर्घटना में एमडी की पढ़ाई कर रहे गुजरात निवासी डॉ. स्मित पटेल तथा एमबीबीएस फाइनल इयर के छात्र राजस्थान कोटा निवासी डॉ. ऋषभ प्रसाद की मौत हुई है। कार सवार डॉ. शशांक तथा जियांशु को गंभीर चोटें आई हैं। एक अन्य कार में सवार पल्लव राय तथा पवन कुमार राठी सवार थे, दोनों डॉक्टर नागपुर जाने के लिए दूसरी कार में निकले थे, तभी यह हादसा हुआ। हादसा के बाद मौके पर पहुंची पुलिस तथा स्थानीय लोग राहत तथा बचाव कार्य में जुट गए। घायल डॉक्टरों का रिम्स में उपचार चल रहा है।
दोनों कार की रफ्तार सौ से ज्यादा थी
पुलिस के अनुसार दोनों कार की रफ्तार सौ से ज्यादा थी। इसी कारण कार डिवाइडर से टकराने के बाद उछलकर सड़क के दूसरी ओर पलट गई। इसी दौरान दूसरी तरफ से आ रही कार डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क के दूसरी ओर पलटने वाली कार से टकरा गई। जिन दो डॉक्टरों की मौत हुई है, उनके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। एक मृत डाक्टर की सीट डिवाइडर से टकराकर पलटने के बाद पीछे की तरफ पलट गई थी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button