April 26, 2026

बजरंग दल का जेल भरो आंदोलन : गौ रक्षकों पर हो रही कार्रवाई पर जताई नाराजगी

0
556

प्रदेशभर से साधु-संत समेत कार्यकर्ता पहुंचे रायपुर



रायपुर। आरंग में मॉब लिंचिंग मामला तूल पकड़ता जा रहा है. मामले में आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए गठित SIT ने अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज बजरंग दल ने आज जेल भरो आंदोलन का आह्वाहन किया था. जिसके बाद बुधवार को प्रदेशभर से राजधानी पहुंचे साधु-संतों समेत करीब 5 हजार कार्यकर्ताओं ने सिटी कोतवाली थाने का घेराव कर नारेबाजी और हनुमान चालीसा का पाठ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *