Big StoryCSCSSportsState

CCPL : सरगुजा टायगर्स ने रायपुर रायनोस को 10 विकेट से दी मात

super sixes – aashutosh singh

रायपुर(न्यूज टर्मिनल) । छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमीयर लीग में 13 जून को शहीद वीर नारायण सिंह अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दूसरा मैच रायपुर रायनोस तथा सरगुजा टायगर्स के बीच खेला गया। जिसमें सरगुजा टायगर्स ने मैच 10 विकेट से जीत हािसल की। सरगुजा टायगर्स ने टाॅस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। रायपुर रायनोसने पहले बल्लेबाजी करते हुयेे निर्धारित 19.4 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाये। रायपुर रायनोस की ओर से सुमित रुइकर ने सर्वाधिक 32 रन तथा शहबान खान एवं वैभव साहु ने 25-25 रनों का योगदान दिया। वहीं सरगुजा टायगर्स की ओर से स्नेहिल चढ्ढा ने 4 विकेट तथा आनंद राव ने 3 विकेट प्राप्त किये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरगुजा टायगर्सने 15.5 ओवरों में बिना विकेट के नुकसान पर 154रन बनाकर मैच जीत लिया। सरगुजा टायगर्स की ओर से सानिध्य हुरकत तथा आषुतोश सिंह नेषानदार बल्लेबाजी करते हुये 76-76 रनों की पारी खेली।



ये रहे मैच के हीरो

प्लेयर ऑफ द मैच – स्नेहिल चढ्ढा
मोस्ट सिक्सेस- आषुतोश सिंह
सुपर स्ट्रायकर- सानिध्य हुरकत
परफेक्ट कैच- विवेक यादव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button