April 26, 2026

मजदूर नेता गनपत ने बिलासपुर को बनाया नया मुकाम

0
00

तीन दशक तक रायगढ़ जिले के मजदूरों के हित में किया संघर्ष
अजीत भोगल ने किया मजदूर नेता के नये आशियाना का पूजन

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। प्रदेश के प्रसिद्ध मजदूर नेता गनपत चौहान ने न्यायधानी बिलासपुर को नया मुकाम बनाने का निर्णय लिया है। वे बिलासा की इस नगरी से मजदूरों के लिए संघर्ष करेंगे। बुद्ध पुर्णिमा के मांगलिक अवसर पर शहर के लोकप्रिय नेता अजीत सिंह भोगल ने अपने सखा गनपत चौहान के मंगला उपक्षेत्र के गायत्री विला फेस वन स्थित नवीन आवास पहुंचकर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर उनके सहपाठी एवं परिजनों ने प्रसाद पाया। गुरुवार की संध्या श्री भोगल के निज आवास व्हाइट हाउस में भी नये भवन के पंजीयन की खुशी में श्री चौहान को बूके भेंटकर सुनहरे भविष्य की कामना की गई। इसके पूर्व गनपत चौहान ने पिछले तीन दशक तक रायगढ़ जिले में मजदूरों के लिये लंबा संघर्ष किया है। अब वे बिलासा की नगरी को बिलासपुर में जरूरतमंद लोगों की आवाज बनेंगे। इस अवसर पर श्री भोगल की ओर से अपने मित्र मजदूर नेता गनपत चौहान के सम्मान में स्वरुचि भोज का आयोजन किया गया , जिसमें सताधिक सहपाठियों ने भाग लिया। न्यायाधानी को नया मुकाम बनाकर श्री चौहान बड़े प्रसन्न हैं , वे कहते हैं कि बिलासपुर में ट्रेड यूनियन अर्थात श्रमिकों के लिये काम करने की संभावना ज्यादा है। इस दिशा में भविष्य की योजना को लेकर गनपत चौहान पूरी तरह तैयार हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *