Religion

पं. प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा 26 से अमलेश्वर में

रायपुर आने-जाने वों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी


रायपुर। मशहूर कथावाचक सिहोर वाले पं. प्रदीप मिश्रा इन दिनों छत्तीसगढ़ में हैं। कुरुद में शिवपुराण कथा करने के बाद पं. प्रदीप मिश्रा के द्वारा दुर्ग के अमलेश्वर में शिवपुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों लगभग पूरी हो चुकी है। गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं के पीने के लिए पानी कई जगहों पर शॉवर सिस्टम भी लगाए जा रहे है। कार्यक्रम स्थल पंडाल को अंतिम रूप दिया जा रहा है। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को देखते हुये डॉक्टरों की टीम भी सभा स्थल में मौजूद रहेगी।
अमलेश्वर थाना के सामने मुख्य मार्ग पर कथा का आयोजन किया जाएगा। 26 मई से 2 जून तक कथा चलेगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि कथा में प्रदेश के साथ साथ अन्य जिलों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। कथा स्थल में किसी तरह का तनाव न हो इसके लिए सुरक्षाकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी। शिव महापुराण कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा 26 मई को रायपुर आएंगे। रायपुर के महादेवघाट से एक कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो कथा स्थल तक पहुंचेगी और 27 मई से कथा की शुरुआत होगी।
अमलेश्वर में होने वाली कथा में रायपुर से होकर आने वाले यात्रियों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। कथा स्थल थाना अमलेश्वर के सामने मुख्य मार्ग से लगा हुआ है। सामान्य दिनों में भी रायपुरा चौक से महादेव घाट रोड में यातायात का अत्यधिक दबाव रहता है अत: इस श्रद्धालुओं के सुगमता व व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रायपुर की ओर से कथा स्थल तक आने जाने के लिए यह मार्ग निर्धारित किया गया है… अमलेश्वर कथा स्थल-खुडमुडा नदी पुल-काठाडीह मार्ग भाठागांव चौक, रायपुर।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button