June 11, 2026

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव पहुंचे नवापारा, जनसंपर्क कर राधेश्याम के लिए मांगा जन समर्थन

0
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव पहुंचे नवापारा, जनसंपर्क कर राधेश्याम के लिए मांगा जन समर्थन

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। लोकसभा प्रत्याशी राधे श्याम राठिया को जिताने के लिए कुडुमकेला मंडल के नावपारा टेंडा में घर घर जन संपर्क अभियान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने पूरे गांव में घर घर जन समर्थन मांगा।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए इतनी भरी दोपहरी में लगे है। मेरा सौभाग्य है कि मैं आप सब के साथ जन संपर्क में लगा हु। देश आज सुरक्षित हाथो में है और केंद्रीय नेतृत्व ने क्षेत्र के आदिवासी राठिया को संसद में बैठाने के लिए जिम्मेदारी दिया जाना स्वागत योग्य है।प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओ के साथ जमीन में बैठ कर भोजन किया। मंडल के कार्यकर्ताओं ने अपने प्रदेशाध्यक्ष को अपने बीच पाकर बहुत खुश हुए।भाजपा के जनसंपर्क अभियान में जिला महामंत्री अरुण धर दीवान,नरेश पंडा,जनेश्वर मिश्रा,शकील अहमद, सुनील सिंह ठाकुर,नरेश बेहरा, सुभाष गुप्ता, बेद राणा, मुकूत गुप्ता,गगन ठाकुर,परमानंद गुप्ता,अभिराम, सालिक राम,राजेश बेहरा,ऋषि बेहरा, यदु साहू,सहोद्र साहू, निर्मला महंतसुखदेव राठिया,अनूप राठिया,शीरोतम्म चौहान, काशी राठिया,नेहरू साब,विनोद पटेल,विजय पटेल,सुनील जोल्हे,मन्ना ठाकुर,रमेश गुप्ता,फिगेश्वरराजकुमार राणा चूड़ामणि राणा नेहरू साव सहोद्रा साव जनक राम राठिया मंदबढु मांझी टिकेश्वर साहू राणा श्रीधर राणा कमल राणा सहित कार्यकर्ता साथ रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *