April 26, 2026

wpl champion : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनी डब्लूपीएल चैंपियन, दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से रौंदा

0
160

नई दिल्ली। स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने रविवार को यहां फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को तीन गेंद रहते आठ विकेट से हराकर महिला प्रीमियर लीग के दूसरे चरण का खिताब अपने नाम किया। दिल्ली कैपिटल्स अच्छी शुरुआत करने के बावजूद आरसीबी के स्पिनरों के सामने घुटने टेककर इस साल भी खिताब से चूक गई। पिछले साल टूर्नामेंट के पहले चरण में दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में मुंबई इंडियंस से हार मिली थी। वहीं आरसीबी महिला टीम का यह पहला फाइनल था और उसने धीमी शुरुआत के बाद दबाव से निपटते हुए आखिर में जीत हासिल की।
आरसीबी की गेंदबाजी के सामने दिल्ली कैपिटल्स बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन से 18.3 ओवर में महज 113 रन पर सिमट गई। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने धीमी शुरुआत की और कछुआ चाल से चलते हुए 19.3 ओवर में दो विकेट पर 115 रन बनाकर खिताब जीत लिया। उसकी बल्लेबाज टीम के पहले फाइनल में मैदान पर काफी दबाव में थीं लेकिन अंत में इससे निपटने में सफल रहीं। ऋचा घोष ने टीम के लिए विजयी चौका जड़ा। मंधाना ने 39 गेंद में 31 रन की धीमी पारी खेली और सोफी डिवाइन ने 27 गेंद में पांच चौके और एक छक्के से 32 रन का योगदान दिया। एलिसे पैरी 35 रन बनाकर नाबाद रहीं।



पहले फाइनल में खिताब
स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली आरसीबी टीम पहली बार फाइनल में उतरी थी, ऐसे में उसने अपना पहला खिताब भी जीत लिया है। बता दें कि दिल्ली टीम ने पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहते हुए सीधे फाइनल में जगह बनाई थी। जबकि एलिमिनेटर मुकाबले में आरसीबी ने डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई को करारी शिकस्त दी थी। इसके बाद ही आरसीबी ने फाइनल में एंट्री मारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *