April 26, 2026

घरघोडा में प्राथमिक संघ शिक्षा वर्ग से नव प्रशिक्षित स्वयंसेवकों का किया गया भव्य स्वागत

0
002

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। बहुत ही जोश, शौर्य एवं गर्व की बात है कि 7 दिनों के इस कड़ाके ठंड में राष्ट्र साधना रूपी राष्ट्र सेवा में समर्पण भाव से प्राथमिक संघ शिक्षा वर्ग से नव प्रशिक्षित विकासखंड घरघोडा के स्वयंसेवक बंधुओं का आगमन घरघोड़ा में हुआ।



इन स्वयंसेवक बंधुओं ने नगर प्रवेश करते ही कारगिल चौक से जय स्तंभ चौक तक पूर्ण गणवेश के साथ संगठन गीत के साथ पथ संचलन करते हुए रैली निकालते हुए जय स्तंभ चौक पहुंची। जहां नगर के राष्ट्र भक्त नागरिकों एवं वरिष्ठ स्वयं सेवकों ने इन नव प्रशिक्षित स्वयंसेवक बंधुओं का बड़े ही जोश के साथ जयकारा लगाकर एवं मातृ शक्तियों ने अक्षत तिलक लगा कर फूल माला से स्वागत किया गया।

AIIIT कॉलेज के दीदीयों के द्वारा आरती कर भव्य स्वागत किया गया। नगर के राष्ट्र भक्तों ने बड़े ही ओजस्वी स्वर से जयकारा लगाकर माहौल को शौर्य भरी स्वर से गुंजायमान कर दिए। अंत में विकासखंड घरघोड़ा के खंड कार्यवाह डॉ.राधेश्याम यादव ने वहां उपस्थित समस्त नगरवासी, पत्रकारों,  मातृ शक्तियों, और स्वयंसेवक बंधुओं को आभार प्रकट करते हुए राष्ट्र प्रथम के भाव को सर्वोपरि रखते हुए जीवन चर्या व अपने अपने कर्तव्यों का पालन करने को प्रेरित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *