April 26, 2026

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कांग्रेस स्थापना दिवस पर दी बधाई

0
IMG-20231209-WA0009

सक्ती (मोहन अग्रवाल)। छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कांग्रेस स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं। डॉ. महंत ने कहा कि हम सबको भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का कार्यकर्ता होने पर गर्व है। कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर 1885 को हुई थी। कांग्रेस एक दल ही नहीं बल्कि एक विचार और आंदोलन का नाम है। कांग्रेस एक ऐसी पार्टी जिसका गठन देश की उन्नति प्रगति के लिए हुआ। धीरे-धीरे यह पार्टी आजादी की लड़ाई की आधार बनी। महात्मा गांधी जी के नेतृत्व में आजादी की लड़ाई लड़ी गई और देश आजाद हुआ। आजादी के बाद पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के नेतृत्व में अखिल भारत की आधारशिला रखी गई. आज यदि देश और पूरी दुनिया में सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में स्थापित है तो यह हमारे कांग्रेस के महान नेताओं की मेहनत, उनकी सोच और त्याग से संभव हुआ, चाहे वे महात्मा गांधी जी हो, सरदार वल्लभ भाई पटेल जी हो पंडित नेहरू जी हो या पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी जी, राजीव गाँधी जी.. हमें श्रीमती सोनिया गांधी जी तथा श्री राहुल गांधी एवं श्रीमती प्रियंका गांधी के रूप में कांग्रेस के नेतृत्व पर गर्व है, जिनका संकल्प देशहित में सेवा-भाव से काम करना है। अडिग संकल्प, स्पष्ट दिशा और मजबूत इरादों के साथ वर्तमान परिस्थितियों में कांग्रेस को मदांध सत्ता की चुनौती के सामने खड़ा होना है, ताकि आने वाले समय में हमारी नीतियों, सिद्धांतों और कार्यक्रमों की वजह से समाज के सभी वर्गों का विश्वास और समर्थन प्राप्त हो। उपरोक्त जानकारी विधायक प्रतिनिधी नरेश गेवाडीन ने दी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *