April 26, 2026

विकास उपाध्याय ने मतदाताओं और कार्यकताओं का किया आभार व्यक्त

0
02

रायपुर(न्यूज टर्मिनल)। रायपुर पश्चिम के कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने मतदाताओं और कार्यकताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा लोकतंत्र के महापर्व में उत्साह पूर्वक सहभागी होने के लिए आप सभी मतदाताओं का सहृदय आभार। आप सभी ने इस अल्प समय में मुझे जो स्नेह और आशीष दिया है, वो मेरे जीवन की बहुमूल्य पूंजी है। मैं इस स्नेह का ऋणी रहूँगा। मैं रायपुर पश्चिम विधान सभा 49विधानसभा के सभी साथी कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त करता हूँ आप सभी के सहयोग से यह चुनाव सम्पन्न हुआ और हम जन जन तक कांग्रेस की योजनाओं और नीतियों को पहुंचाने में कामयाब रहें। कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व का भी आभार व्यक्त करता हूँ उन्होंने मुझ पर भरोसा जताते हुए मुझे रायपुर पश्चिम 49विधानसभा की सेवा का अवसर प्रदान किया। आप सभी को इस समर्थन और सहयोग के लिए एक बार पुनः धन्यवाद…।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *