Big StoryNationalSports

महिला प्रीमियर लीग : उद्घाटन में लगेगा बॉलीवुड का तड़का

नई दिल्ली। महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का आगाज 23 फरवरी को होगा। गत विजेता मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच टूर्नामेंट का पहला मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले बीसीसीआई एक धमाकेदार उद्घाटन समारोह का आयोजन करने जा रहा है। इसमें बॉलीवुड का भी तड़का लगेगा। उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड के तमाम अभिनेता परफॉर्म करते नजर आएंगे।



उद्घाटन समारोह 23 फरवरी को शाम 6:30 बजे शुरू होगा। इसमें कार्तिक आर्यन, टाइगर श्रॉफ, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और शाहिद कपूर धमाल मचाएंगे। पिछली बार उद्घाटन समारोह में कियारा आडवाणी और कृति सेनन जैसे स्टार ने परफॉर्म किया था। वहीं, सिंगर एपी ढिल्लों ने अपने गानों से फैंस का दिल जीता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button