Big StoryCity

बाढ़ पीड़ितों के बीच लगातार चौथे दिन मौजूद रहे असम प्रभारी विकास

कांग्रेस पार्टी ने धेमाजी जिले के विभिन्न क्षेत्रों एवं जोनाई ब्लॉक में पहुँचकर लोगों को उपलब्ध कराई राहत सामग्री : विकास उपाध्याय



रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव, पूर्व विधायक व असम प्रभारी विकास उपाध्याय आज लगातार चौथे दिन असम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के साथियों की मदद से बाढ़ पीडि़तों से मिलने पहुँचे एवं उन्हें राहत सामग्री व चिकित्सा सुविधाएँ भी उपलब्ध कराई। असम सह प्रभारी विकास उपाध्याय असम प्रदेश कांग्रेस के नेताओ कार्यकर्ताओ विधायक, युवा कांग्रेस और धेमाजी जिले के नेताओं के साथ धेमाजी और जोनाई ब्लॉक में बाढ़ प्रभावितों से मिलकर उनसे चर्चा की। विकास उपाध्याय ने केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की भाजपा सरकार से आव्हान किया है की बाढ़ पीडि़तों तक जल्द से जल्द मदद पहुंचाया जाये साथ ही राज्य के समस्त कांग्रेस नेताओं से आग्रह किया है कि वे असम में आये बाढ़ प्रभावितो के लिए मदद कार्य निरंतर जारी रखें। विकास उपाध्याय ने बताया कि लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी असम के बाढ़ पीडि़तों तक राहत पहुंचाने और उनके स्वास्थ्य चिकित्सा के लिए लगातर ग्राउंड जीरो पर मौजूद है और हर संभव मदद कर रहे हैं, जिसकी पूरी जानकारी कांग्रेस पार्टी के लीडरशीप को भी सौंपी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button