Big StoryCity

सावन झूला उत्सव में बरसो रे मेघा मेघा… कांसे की थाली में चांदी के सिक्कों…की रही धूम

शहीद हेमू कालाणी वार्ड के सावन उत्सव में नृत्य, गायन , फनी गेम्स, बेस्ट श्रृंगार एवं फैशन शो का हुआ आयोजन



रायपुर। शहीद हेमू कालाणी वार्ड – 28 अंतर्गत गरबा मैदान सेक्टर 5 देवेंद्र नगर में सावन उत्सव झूला 2024 का आयोजन किया गया । हर साल की तरह इस भी पार्षद व नगर पालिक निगम जोन क्र -2 अध्यक्ष बंटी होरा ने सावन के पवित्र माह में वार्ड की माताओ बहनो के लिए के यह भव्य कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से वार्ड के महिलाओ के द्वारा मनमोहक नृत्य, गायन, म्यूजिकल हौसी, फनी गेम्स, बेस्ट श्रृंगार एवं फैशन शो भी किया गया साथ ही महिलाओ के बीच सावन झूला का भी आकर्षण रहा. सावन उत्सव में बरसों रे मेघा मेघा… कांसे की थाली में चांदी के सिक्कों…जैसे गानों पर शानदार डांस की प्रस्तुति ने सब का मन मोह लिया। इस आयोजन में आये वार्ड के सभी महिलाओ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया उस उपरांत सभी प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार एवं भेंट स्वरुप श्रृंगार भी दिया गया. पार्षद बंटी होरा को इस सफल आयोजन के लिए वार्डवासिओ ने प्रशंसा करते हुए उन्हे बधाई व शुभकामना दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button