gharghodaState

रायगढ़ में चोरी की बाइक सहित दो आरोपी गिरफ्तार

घरघोड़ा(गौरी शंकर गुप्ता)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल को दो दिनों के भीतर बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को उस समय पकड़ा जब वे चोरी की बाइक बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी हरिशचंद्रा (26 वर्ष), निवासी ग्राम अरसिया थाना जैजेपुर जिला सक्ती, वर्तमान पता बोईरदादर रायगढ़, ने थाना कोतवाली में अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी अग्रहो स्टील पावर चिराईपानी में कार्यरत है। उसने बताया कि 8 फरवरी को वह अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 L 1014 से ड्यूटी पर गया था और दोपहर करीब 1:30 बजे उर्दना पेट्रोल पंप के पास वाहन खड़ा कर प्लांट बस से चला गया। रात लगभग 10:30 बजे लौटने पर मोटरसाइकिल गायब मिली।काफी तलाश के बाद वाहन नहीं मिलने पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 58/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मंगलूडिपा निवासी संदीप खत्री चोरी की बाइक बेचने के लिए ग्राहक खोज रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदेही को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी सुरेश यादव निवासी उर्दना के साथ मिलकर 8 फरवरी को मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।गिरफ्तार आरोपियों में संदीप खत्री (29 वर्ष) एवं सुरेश यादव (32 वर्ष) शामिल हैं।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन एवं स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button