CG News
19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति के साथ तबादला

रायपुर। राजस्व विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पद पर पदोन्नत किया है। पदोन्नति के साथ अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश भी जारी किए गए हैं।


विभाग ने सभी नवपदोन्नत तहसीलदारों को 10 दिनों के भीतर नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।



