RAIPUR NEWS TERMINAL DESK

लेफ्टिनेंट कर्नल पंकज विक्रम की शहादत को नमन, वीरमाताओं, सैनिकों और शहीद परिवारों का सम्मानसर्वमंगल फाउंडेशन के श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह में देशभक्ति गीतों और नृत्य प्रस्तुतियों ने बांधा समां

रायपुर। लेफ्टिनेंट कर्नल पंकज विक्रम के शहादत दिवस के अवसर पर सर्वमंगल फाउंडेशन द्वारा श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।


समारोह में वीरमाताओं, शहीद परिवारों और सैनिकों का सम्मान कर उनके त्याग, साहस और राष्ट्रसेवा को नमन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पण के साथ देशभक्ति गीतों और नृत्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. अर्चना झा, डिप्टी कमिश्नर, रायपुर रहीं, जबकि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।

दीप प्रज्वलन के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ। इसके बाद शुभा शुक्ला निशा द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का मंच संचालन संजय कुमार शर्मा एवं शुभा मिश्रा ने किया।सैनिकों का हुआ विशेष सम्मान समारोह में उपस्थित सैनिकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सम्मानित सैनिकों में हवलदार विपिन द्विवेदी, लेफ्टिनेंट केसर सिंह, सूबेदार रोहित कुमार साहू, नायक सूबेदार डी.पी. पटेल, नायक अशोक साहू, रूपेंद्र कुमार साहू, नायक सुरेश सिंह एवं हवलदार रामकृष्ण चटर्जी प्रमुख रूप से शामिल रहे।सर्वमंगल फाउंडेशन की ओर से सभी सैनिकों के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन करते हुए उनका सम्मान किया गया।

समारोह में उपस्थित अतिथियों का पुष्पगुच्छ, श्रीफल, तिरंगा दुपट्टा एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।राखी बांधकर सैनिकों के प्रति जताया सम्मान समारोह में रक्षाबंधन पर्व को भी देशभक्ति और सैनिक सम्मान से जोड़ा गया।

सीमा कटंकर एवं उनकी टीम द्वारा सैनिकों को राखी बांधकर तथा मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन मनाया गया। इस दौरान सैनिकों के प्रति बहनों के स्नेह और सम्मान का भाव भावपूर्ण रूप से सामने आया।सुदीप दत्ता ने राष्ट्रभक्ति गीत प्रस्तुत कर वातावरण को देशप्रेम से भर दिया। वहीं योग ट्रेनर रश्मि पटेल के निर्देशन में योगा ग्रुप द्वारा देशभक्ति गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुति दी गई। नृत्य प्रस्तुतियों ने समारोह में उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

गणमान्य अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति समारोह में अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, समाजसेवी एवं वास्तु मित्र शिवनारायण मुंदड़ा, वरिष्ठ हास्य कवयित्री डॉ. शशि दुबे, योग गुरु पंडित राकेश दुबे, वरिष्ठ साहित्यकार शुभा शुक्ला निशा, समाजसेवी डॉ. अजंता चौधरी तथा एम्स की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मनीषा बी. सिन्हा सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।इसके अलावा श्रीमती भारती शर्मा, अध्यक्ष प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज, योग प्रशिक्षक रश्मि पटेल, श्रीमती सीमा कटंकर, दूरदर्शन एंकर डॉ. शुभा मिश्रा, अर्चना जैन, समाजसेवी एवं नेत्री पूनम पांडे, मुकेश जैन, समाजसेवी सहायक उप निरीक्षक टी.के. भोई, देवयानी मुखर्जी, डायरेक्टर पारस ऑफ फाउंडेशन डॉ. कविता कुम्भज, सुदीप दत्ता, दीपिका आर्या, ज्योति एरेवार सहित अन्य विद्वतजनों एवं समाजसेवियों की गौरवमयी उपस्थिति रही।

शहीदों के बलिदान को किया नमनसमारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने लेफ्टिनेंट कर्नल पंकज विक्रम सहित देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा में सैनिकों का योगदान अतुलनीय है। सैनिक अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देते हैं, इसलिए उनके परिवारों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।

अनीता दुबे के नेतृत्व में लगातार जनहितकारी आयोजन सर्वमंगल फाउंडेशन की संस्थापक अनीता दुबे के नेतृत्व में समाज और राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न रचनात्मक एवं जनहितकारी कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहे हैं। देशभक्ति की इसी कड़ी में आयोजित यह श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह भी बेहद प्रभावशाली रहा।कार्यक्रम ने न केवल वीर सैनिकों, वीरमाताओं और शहीद परिवारों के प्रति समाज की कृतज्ञता व्यक्त की, बल्कि नई पीढ़ी को राष्ट्रप्रेम, देशसेवा और सैनिकों के सम्मान का संदेश भी दिया।समारोह का समापन देशभक्ति की भावना, राष्ट्रगान एवं वीर शहीदों को नमन के साथ हुआ। पूरा वातावरण “भारत माता की जय” और राष्ट्रप्रेम की भावना से गूंज उठा। समारोह उपस्थित लोगों के लिए देश के वीर सपूतों के त्याग और बलिदान को याद करने वाला एक गौरवमयी और भावुक पल बन गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button