CityRAIPUR NEWS TERMINAL DESK

रक्तदान करने वालों को मिलेगा खास सम्मान, शहरभर में मिलेंगी छूट और मुफ्त सुविधाएं

रक्तदान करने वालों को मिलेगा खास सम्मान, शहरभर में मिलेंगी छूट और मुफ्त सुविधाएं


23 सितंबर को रायपुर में रक्तदान महाकुंभ, महिलाओं की भागीदारी पर भी जोर

रायपुर, 22 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत 23 सितंबर को रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में रक्तदान महाकुंभ आयोजित किया जाएगा। आयोजन में 3 हजार से अधिक लोगों के रक्तदान करने की उम्मीद है। बड़ी संख्या में महिलाएं भी इस अभियान में हिस्सा लेंगी।रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए शहर के विभिन्न व्यावसायिक संस्थानों ने विशेष छूट और सुविधाएं देने की घोषणा की है। इनका लाभ निर्धारित अवधि और संबंधित संस्थान की शर्तों के अनुसार रक्तदान प्रमाणपत्र दिखाकर लिया जा सकेगा।इन सुविधाओं का मिलेगा लाभ- ऑटोमोबाइल डीलर्स: हीरो, होंडा और टीवीएस डीलरों की ओर से 5 हजार रुपये तक की छूट। महिला रक्तदाताओं को कार डीलरशिप पर एक्सेसरीज में अतिरिक्त छूट का प्रावधान।- रवि भवन व्यापारी संघ: मोबाइल खरीदी पर एक्सेसरीज में 15 प्रतिशत तक की छूट।- ममता हॉस्पिटल: गायनिक परामर्श, सोनोग्राफी और ECG की निःशुल्क सुविधा।- एसबीएच हॉस्पिटल: कॉस्मेटिक खरीदी पर 2 हजार रुपये तक का वाउचर।- लंदन आई: चश्मे के फ्रेम पर 25 प्रतिशत तक की छूट, 17 अक्टूबर तक।- बेबीलोन ग्रुप: बेबीलोन इंटरनेशनल होटल में भोजन पर 15 प्रतिशत की छूट, 17 अक्टूबर तक।- मायरा रिसोर्ट: भोजन पर 20 प्रतिशत तक की छूट, 17 अक्टूबर तक।- मेफेयर रिसोर्ट: भोजन पर 15 प्रतिशत तक की छूट, 17 अक्टूबर तक।- कंप्यूटर एवं मीडिया डीलर्स एसोसिएशन: महिला रक्तदाताओं को कंप्यूटर और लैपटॉप की खरीदी पर गिफ्ट हैम्पर।- फर्नीचर कारोबारियों: महिला रक्तदाताओं को फर्नीचर खरीदी पर 2 से 10 प्रतिशत तक की छूट।- जीवन बीमा मार्ग व्यवसायी संघ से जुड़े प्रतिष्ठान: महिला रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र दिखाने पर 5 से 30 प्रतिशत तक की छूट।- फिनोलॉजी वेंचर प्राइवेट लिमिटेड: महिला रक्तदाताओं को शुल्क में 20 प्रतिशत तक की छूट।- रेस्टोरेंट एवं कैफे एसोसिएशन: महिला रक्तदाताओं को 10 प्रतिशत तक की छूट।- सोलर पैनल: रक्तदान करने वाले सभी दाताओं को 5 हजार से 15 हजार रुपये तक की विशेष छूट।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button