June 17, 2026

रमन बोले- भाजपा 55 सीटाें के साथ सरकार बनाएगी, कांग्रेस 35 पर आ जाएगी

0
रमन बोले- भाजपा 55 सीटाें के साथ सरकार बनाएगी, कांग्रेस 35 पर आ जाएगी

 रायपुर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का कहना है कि भाजपा 15 से अब 48 में पहुंचती हुई एग्जिट पोल में दिख रही है, लेकिन मेरा मानना है कि भाजपा 55 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत लेकर सरकार बनाएगी। जो लोग 75 पार का दावा कर रहे थे, वो 40 पर आ गए हैं। ये और नीचे जाएंगे और 35 पर आ जाएंगे। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने भी प्रदेश में सरकार बनाने का दावा किया है। एग्जिट पोल आने के बाद डॉ. रमन ने अपने निवास में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, भाजपा अब एग्जिट पोल में 46 और 48 पर पहुंचती नजर आ रही है। लेकिन जब तीन दिसंबर को नतीजे आएंगे तो वो इससे अलग होंगे। इसमें संदेह नहीं है कि भाजपा 55 सीटें जीतेगी और कांग्रेस को एग्जिट पोल में बताई जा रही सीटाें से भी कम सीटें मिलेंगी। भाजपा को प्रदेश की जनता ने एक बार फिर से मौका देने का फैसला किया है। भाजपा को हर वर्ग का समर्थन मिला है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed