April 26, 2026

मणिपुर पर संसद में हंगामा : विपक्ष का केंद्र सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन, सांसद बैज हुए शामिल

0
01

नई दिल्ली।  सोमवार लोकसभा में मणिपुर की घटना को लेकर गांधी जी की मूर्ति के समक्ष अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लीकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों के सांसदों ने केंद्र सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया । उनके साथ सांसद व छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज भी शामिल हुए। संसद में मानसून सत्र के तीसरे दिन मणिपुर मुद्दे को लेकर जमकर हंगामा हुआ। लोकसभा और राज्यसभा में विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी की। हंगामे के चलते संसद के दोनों सदनों को 25 जुलाई (मंगलवार) सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *