April 26, 2026

कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी : कर्ज़ होगा माफ, 32 सौ रूपये में खरीदेंगे धान

0
Screenshot_20231105_155844~2
  • रायपुर ( न्यूज टर्मिनल)। कांग्रेस पार्टी ने आखिरकार अपने घोषणा-पत्र का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने इसे ‘भरोसे का घोषणा पत्र’ नाम दिया है। एक साथ 5 स्थानों से यह घोषणा पत्र जारी किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजनांदगांव में घोषणा पत्र जारी किया। उन्होंने जो प्रमुख घोषणाएं की, वह इस प्रकार रहीं।

 किसानों से प्रति क्विंटल धान 3200 रूपये में खरीदी जाएगी।

 20 क्विंटल धान प्रति एकड़ के दर से होगी खरीदी

किसानों का कर्ज किया जायेगा माफ़

 200 यूनिट तक की बिजली कर्ज़ होगा मुफ्त में दी जाएगी

 भूमिहीन किसानों को 10 हजार रूपये सालाना दिया जायेगा

 घरेलु गैस सिलेंडर 500 में 

केजी से पीजी तक की शिक्षा मुफ्त में दी जाएगी

 प्रति बोरा तेंदू पत्ते की कीमत 4 की बजाय 6000रु. दिए जायेंगे और सालाना 4000 रु. बोनस अलग

 700 ग्रामीण औद्यौगिक पार्क बनाये जायेंगे

 जातिगत जनगणना कराई जाएगी

 BPL परिवारों का दस लाख तक का मुफ्त इलाज करने की घोषणा

 APL परिवारों को इलाज में 5 लाख रूपये तक की आर्थिक सहायता

 दुर्घटना में घायल का मुफ्त में कराया जायेगा इलाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *