EntertainmentSports

बेटे को बैडमिंटन चैंपियन बनाते बाप की कहानी ‘ लव-ऑल ‘ 

मुंबई। बैडमिंटन पर एक फिल्म आ रही है, लव ऑल। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। के के मेनन का फिल्म में मुख्य किरदार है। के के मेनन फिल्म में एक ऐसे पिता का रोल कर रहे हैं जो अपने बेटे को बैडमिंटन में चैंपियन बनाने का सपना देखता है। इस दौरान उसकी राह में काफी सारी चुनौतियां आती हैं, लेकिन वो उससे पार पाने की कोशिश करता है। इन दिनों स्पोर्ट्स बैकग्राउंड पर काफी फिल्में आ रही हैं। लव ऑल भी इसी कड़ी में आगे आई है।



पुलेला गोपीचंद हैं फिल्म के प्रोड्यूसर

फिल्म के प्रोड्यूसर मशहूर बैडमिंटन कोच और पूर्व खिलाड़ी पुलेला गोपीचंद हैं। उनकी कोचिंग में पीवी सिंधु और साइना नेहवाल ओलंपिक पदक जीतने में कामयाब रहीं। गोपीचंद के अलावा महेश भट्ट और आनंद पंडित फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं। यह फिल्म 25 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button