Uncategorized

सोशल फोरम ऑन ह्यूमन राईट्स के सुदामा चन्द्रा बने जिलाध्यक्ष

घरघोड़ा। सोशल फोरम ऑन ह्यूमन राईट्स के प्रदेश अध्यक्ष गनपत चौहान की अनुशंसा पर फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष खेम सिंह चौहान एवं राष्ट्रीय महासचिव वाहिद सिद्धिकी ने वरिष्ठ पत्रकार एवं अग्रणी समाजसेवी सुदामा चन्द्रा को नवीन जिला सक्ती का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष खेम सिंह चौहान ने नियुक्ति पत्र जारी किया है। श्री चंद्रा के मनोनयन पर अधिवक्ता लीलाधर चन्द्रा , दिगंबर चौबे, संदीप बनाफर , गिरधर जायसवाल, मनोज जायसवाल, महेश अग्रवाल, उदय वर्मा , देवेन्द्र निमर्लकर , पत्रकार राजेश शर्मा, निरंजन यादव, ईश्वर लोधी, शम्सतमरेज खान, शकील खान, मनोज यादव, उमेश शर्मा एवं संजय शर्मा (बाराद्वार) , शिव शर्मा, कुमार सिंह , गणेश चंद्रा , पहलवान दास महंत,सत्यनारायण चंद्रा ,राजेश सिंह सहित सक्ती, बाराद्वार, जैजैपुर, मालखरौदा, डभरा, ठठारी, हसौद आदि अनेक क्षेत्रों से उनके प्रशंसकों ने खुशी जाहिर करते हुए श्री चंद्रा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से फोरम के और अधिक मजबूत होने की बात कही है



कार्यकारिणी का गठन शीघ्र : चंद्रा
सोशल फोरम आन ह्यूमन राईट्स के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष सुदामा चन्द्रा ने बताया कि फोरम का गठन वर्ष 2018 में किया गया। इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष खेम सिंह चौहन पूणे से एवं राष्ट्रीय महा सचिव वाहिद सिद्धिकी गेवरा से हैं। वर्तमान में दिल्ली, हरियाण, उत्तर प्रदेश, केरल, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उड़िसा और छत्तीसगढ़ में मजबूत संगठनात्क ढांचा तैयार कर लिया गया है। कोविड के दौरान भी सामाजिक हितों के संरक्षण के लिए विभिन्न प्रदेशों में सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि नव गठित सक्ती जिला में भी यथाशीध्र संगठनात्कम ढांचा खड़कर सामाजिक गतिविधियों के रूचि लेने वाले बेदाग लोगों का चयन कर उन्हे फोरम में जिला एवं ब्लाक कार्यकारिणी में स्थान दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button