
एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट व मौदहापारा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, धारदार तलवार बरामद
रायपुर, 5 सितंबर 2026। शहीद स्मारक के पास सार्वजनिक स्थान पर धारदार तलवार लहराकर आम लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट एवं थाना मौदहापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अंकित नेताम (19) को पकड़ा।पुलिस के मुताबिक 5 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहीद स्मारक के पास एक युवक हाथ में लोहे की धारदार तलवार लेकर उसे लहराते हुए लोगों को भयभीत कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की।पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अंकित नेताम, निवासी गोढ़पारा, छेरीखेड़ी, थाना मंदिर हसौद, रायपुर बताया।आरोपी के कब्जे से एक लोहे की धारदार तलवार बरामद की गई। उसके खिलाफ थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 143/26 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार आरोपी अंकित नेताम पूर्व में थाना तिल्दा-नेवरा के हत्या के एक मामले में जेल निरुद्ध रह चुका है।गिरफ्तार आरोपी: अंकित नेताम, पिता अमित नेताम, उम्र 19 वर्ष, निवासी गोढ़पारा, छेरीखेड़ी, थाना मंदिर हसौद, जिला रायपुर।
