Big StoryCSCSSports

छत्तीसगढ़ बना इंटर स्टेट मल्टी-डे क्रिकेट टुर्नामेंट चैंपियन

फाइनल मुकाबले में महाराष्ट्र को 31 रनों से हराया



रायपुर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पुदुच्चेरी द्वारा सीनियर मेंस इंटर स्टेट मल्टी डे क्रिकेट टुर्नामेंट 2024 का आयोजन 28 अगस्त से किया जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम का फाइनल दो दिवसीय मैच (12 सिंतबर-13 सितंबर) पुदुच्चेरी में महाराष्ट्र के विरुद्ध खेला गया। छत्तीसगढ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जिसमें अपनी पहली पारी में 89.2 ओवरों में 10 विकेट खोकर छत्तीसगढ़ ने 311 रन बनाये। छत्तीसगढ़ की ओर से दीपक यादव ने 100 रन तथा अभिजित ताह ने 58 रनों का योगदान दिया। साथ ही सन्नी पांडे ने 54 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। महाराष्ट्र की ओर से विक्की ओस्तवाल ने 5 विकेट तथा प्रशांत सोलंकी ने 4 विकेट लिए। मैच के दुसरे दिन, लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाराष्ट्र की टीम 73.4 ओवरों में 280 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी। महाराष्ट्र की ओर से हर्षल काटे ने 75 रन तथा दिग्विजय जाधव ने 44 रन बनाए। छत्तीसगढ के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करने हुए महाराष्ट्र के बल्लेबाजों को रन बनाने से रोके रखा तथा नियमित अंतराल में विकेट लेते रहे। छत्तीसगढ की ओर से दीपक यादव ने 3 विकेट, प्रशांत सांई पैकरा, अरीन द्विवेदी एवं वरुण सिंह भुई ने 2-2 विकेट लिए। छत्तीसगढ़ ने फाइनल मैच 31 रनों से जीत लिया तथा महाराष्ट्र को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button