Uncategorized

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई को जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने वाली कैबिनेट बैठक की व्यवस्थाओं के संबंध में शुक्रवार को कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने बैठक के सफल एवं सुचारू संपादन के लिए आयोजन स्थल पर चल रही विभिन्न व्यवस्थाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान सीईओ स्मार्ट सिटी श्रीमती अंजू अरुण कुमार, एडीएम श्री महेंद्र कवचे, श्री प्रकाश नायक, पुलिस अधीक्षक देहात श्री पंकज पांडे सहित विभिन्न संबंधित विभागों के जिला एवं संभाग स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button