
PWD चौक से नेताजी होटल तिराहा, रिंग रोड और श्याम नगर मार्ग पर यातायात पुलिस-नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई
रायपुर, 3 सितंबर 2026। शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए रायपुर यातायात पुलिस कमिश्नरेट एवं नगर पालिक निगम की संयुक्त टीम ने गुरुवार को तेलीबांधा क्षेत्र में सघन अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क सीमा पर अवैध रूप से लगाए गए ठेले, गुमटियों और दुकानों के बाहर किए गए कब्जों को हटाया गया।
रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला (भा.पू.से.) के निर्देश एवं पुलिस उपायुक्त (यातायात व प्रोटोकॉल) डॉ. अर्चना झा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई शहर के व्यस्त मार्गों और चौक-चौराहों पर यातायात को बाधामुक्त रखने के उद्देश्य से की गई।दो टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में की कार्रवाईसंयुक्त टीम ने PWD चौक से नेताजी होटल तिराहा तक सड़क सीमा में किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की।
इसके बाद टीम को दो हिस्सों में बांटकर अभियान को आगे बढ़ाया गया।पहली टीम ने रिंग रोड क्षेत्र में पहुंचकर सड़क यातायात में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की, जबकि दूसरी टीम ने श्याम नगर मार्ग पर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया।
विज्ञापन बोर्ड और प्रचार सामग्री जब्त
अभियान के दौरान सड़क पर यातायात बाधित करने वाले ठेले-व्यवसायियों और दुकानदारों के खिलाफ मौके पर ही चालानी कार्रवाई की गई। इसके अलावा दुकानों के बाहर सड़क सीमा में अवैध रूप से लगाए गए विज्ञापन बोर्ड, होर्डिंग्स एवं अन्य प्रचार सामग्री को भी जब्त किया गया।टाटीबंध और पचपेड़ी नाका में भी हो चुकी है कार्रवाईयातायात पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम इससे पहले टाटीबंध एवं पचपेड़ी नाका क्षेत्रों में भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर चुकी है। अधिकारियों के अनुसार शहर में यातायात को बाधामुक्त रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।



