April 26, 2026

मंत्री डहरिया ने चलाई गेड़ी, प्रदेशवासियों को दी हरेली तिहार की बधाई

0
001

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का किया उद्घाटन

रायपुर। छत्तीसगढ़ का पहला लोक तिहार हरेली छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मनाए जा रहे हरेली महोत्सव एवं छत्तीसगढ़ियाँ ओलंपिक उद्घाटन कार्यक्रम के  गरियाबंद जिले के कार्यक्रम में मंत्री शिव डहरिया शामिल हुए। इस दौरान मंत्री डहरिया ल ने पारंपरिक खेलों में भी भाग लिया। इस त्योहार को राज्य सरकार पहली बार प्रदेश स्तर पर मना रही है। इस त्योहार को लेकर सरकार द्वारा विभिन्न जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। जिसमें कई मंत्री और विधायक शामिल हुए। राज्य सरकार ने इस त्योहार को मनाने की जिम्मेदारी संस्कृति विभाग को दी थी। मंत्री डहरिया ने इस त्यौहार के आयोजन के दौरान लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ और जानकारी भी दी गई।  इस अवसर पर मंत्री शिव डहरिया ने गेड़ी चलाई और जिले व प्रदेशवासियों को दी हरेली तिहार की बधाई दी।




गौरतलब है कि त्यौहार वाले दिन को भूपेश सरकार पहले ही अवकाश घोषित कर चुकी है।  छत्तीसगढ़ के गठन के बाद से आज तक इस त्यौहार को इतने बड़े स्तर पर नहीं मनाया गया है।ऑकसन हाल में आयोजित हरेली उत्?सव में कैबिनेट मंत्री डहरिया के साथ और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। सी-मार्ट, कई दुकानों में इस बार गेड़ी विक्रय किया जा रहा है। लोगों की मांग के मद्दनेजर स्व-सहायता समूहों ने इस बार बड़ी तादाद में गेड़ी का निर्माण किया है। गांव से लेकर शहरों तक छत्तीसगढ़ी संस्कृति से रचे-बसे इस त्यौहार में सभी वर्ग के लोग शामिल हुए। इस मौके पर सीएम बघेल हरेली के दिन आज छत्तीसढ़िया ओलिंपिक की शुरूआत हुई।
मंत्री शिव कुमार डहरिया ने हरेली तिहार की शुभकामनाएं दी
मंत्री डहरिया ने हरेली तिहार के मौके पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सभी लोगों से कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की है। साथ ही पौधरोपण करते हुए अपनी फोटो इंटरनेट मीडिया में अपलोड करने की अपील की है। हरियाली के लिए वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को निश्शुल्क पौधे उपलब्ध कराएं जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *