April 26, 2026

भाजपा महिला मोर्चा ने सजाई सुरक्षा बलों की कलाई

0
000

नगरी। भाजपा मंडल नगरी, कुकरेल, बेलरगांव की महिला मोर्चा की सदस्यों ने देश की सुरक्षा में तैनात जवानों को रक्षा सूत्र बांधा। क्षेत्र के बोरई थाना, बोराई सुरक्षा कैम्प, सीतानदी सुरक्षा कैम्प, बिरनासिल्ली सुरक्षा कैम्प , सिहावा थाना, मेचका थाना, मेचका सुरक्षा कैम्प और अंत में नगरी थाना जाकर क्षेत्र की सुरक्षा में लगे जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके स्वस्थ दीर्घायु जीवन की कामना की। महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्षगण सुलोचना साहू, ईश्वरी नेताम, बबीता साहू ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की परम्परा रही है कि प्रत्येक वर्ष रक्षाबंधन पर्व पर महिला मोर्चा की बहनें थाना, कैंपों में जाकर सुरक्षा में तैनात पुलिस जवानों को रक्षा सूत्र बांधती हैं और उनके दीर्घायु जीवन की कामना करती हैं।
इस अवसर पर भाजपा की वरिष्ठ नेत्री प्रतिमा देवांगन, अमिता दुबे, भाजपा जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी, शशि ध्रुव, जनपद पंचायत अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, नगर पंचायत अध्यक्ष आराधना शुक्ला, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुलोचना साहू, ईश्वरी नेताम, जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव, सुरजोतीन साहू, महामंत्री हेमलता साहू, तेजस्वनी साहू, यशोदा साहू, भुनेश्वरी धृतलहरे, विनीता कोठारी, विभा राजपूत, रेणुका, इंद्राणी, शकुन साहू, लक्ष्मी ठाकरे सहित महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित थीं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *