Big StoryNational

दिल से, दल से, जुड़े कमल से : जेपी नड्डा

राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का हुआ ऐतिहासिक स्वागत्



रायपुर। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने प्रदेश कार्यालय में सदस्यता अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समुचे राष्ट्र से संगठन के महापर्व में जुड़ने का अपील कर रहे हैं। यह महापर्व हम सब के लिए सदैव अविस्मरणीय हो। हम सबको प्रधानमंत्री जी के इस सूत्र वाक्य को अंतिम व्यक्ति तक ले जाने की जरूरत है। दिल से, दल से, जुड़े कमल से। पूरे देश के साथ छत्तीसगढ़ में भाजपा के सदस्य बनने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हम अपने लक्ष्यों को पूर्ण कर लेंगे। हमें पूर्ण विश्वास है इस दिशा में पार्टी कार्यकर्ता जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में संख्याबल जरूरी है लेकिन वैचारिक बल के आधार पर कार्य कर रहे हैं जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन,प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ,उपमुख्यमंत्री अरुण साव,विजय शर्मा ,सदस्यता अभियान राष्ट्रीय प्रभारी विजया राहटकर,प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंहदेव सहित मंत्री, सांसद, विधायक, जिलापंचायत अध्यक्ष, महापौर, सहित प्रदेश सदस्यता अभियान टोली, प्रदेश महामंत्री, संभाग प्रभारी, सहप्रभारी मौजूद थे।

विमानतल पर स्वागत : श्री नड्डा का शाम को रायपुर पहुंचने पर विमानतल पर गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया गया। विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश के भाजपा प्रभारी नितिन नवीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल सहित भाजपा नेता उपस्थित थे। रात को श्री नड्डा के जम्मू कश्मीर रवाना होने के समय भी विमानतल पर मुख्यमंत्री सहित कई मंत्री और भाजपा नेता उपस्थित थे।
श्री नड्डा ने कहा, आपके स्वागत से अभिभूत हूं।

आप सभी के स्वागत से अभिभूत हूं : जे.पी. नड्डा
राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्ड जी का माना विमानतल पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत् किया। इस स्वागत से वे राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिभूत हुए उन्होंने पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के प्रति आभार माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button