Big StoryCity

तनख्वाह बढ़ने से सरकारी कर्मचारी गदगद विधानसभा पहुंचकर बोले, थैंक्यू सीएम सर

हमारी सरकार सबका ध्यान रखती है: सीएम

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा के मानसून सत्र में पेश किए गए अनुपूरक बजट में प्रदेश के कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं। इस फैसले के लिए आभार जताने विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारी शासकीय कर्मचारियों के हित में लिए गए फैसले के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारी हितैषी ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि अधिकारियों-कर्मचारियों को मिली सौगातों से प्रदेश भर के कर्मचारी बेहद खुश हैं। कर्मचारियों ने गजमाला पहनाकर मुख्यमंत्री का सम्मान किया।
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि अभी तक किसी मुख्यमंत्री ने प्रदेश के अधिकारियों-कर्मचारियों को इतनी सौगातें नहीं दी हैं। छत्तीसगढ़ में केन्द्र के बराबर डीए पहली बार दिया जा रहा है। अधिकारियों-कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे प्रदेश भर से अधिकारियों-कर्मचारियों की मंशा है कि सभी रायपुर में आकर विशाल आयोजन कर मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करें। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार हमेशा कर्मचारियों का ध्यान रखती है। मुख्यमंत्री ने कहा आप सभी अपने दायित्वों का लगन से निर्वहन करते रहें। प्रदेश के विकास में किसान, मजदूर, कर्मचारी सभी का योगदान है और हम सभी का ध्यान रखते हैं। कोरोना के समय हमने किसी की सैलरी नहीं काटी, क्योंकि आप लोगों ने जान की परवाह किए बगैर काम किया।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button