
जरूरतमंदों को सांसद बृजमोहन अग्रवाल का संबल, 140 हितग्राहियों को बांटे 21 लाख रुपये के चेक
शिक्षा, स्वास्थ्य और लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए दी आर्थिक सहायता; रामायण, जसगीत और भजन मंडलियों को भी मिला सहयोग
रायपुर, 3 सितंबर 2026। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जनसेवा की दिशा में एक और पहल करते हुए 140 हितग्राहियों को संस्थागत अनुदान के तहत करीब 21 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक वितरित किए। सहायता राशि का लाभ शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जुड़े समूहों को दिया गया।चेक वितरण में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के उपचार, मेधावी एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाली संस्थाओं को प्राथमिकता दी गई।
इसके अलावा रामायण मंडली, भजन मंडली और जसगीत मंडलियों से जुड़े संस्थानों एवं समूहों को भी आर्थिक सहायता प्रदान की गई।“जनता की सेवा ही मेरा सर्वोपरि धर्म”इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जनता की सेवा ही उनका सर्वोपरि धर्म है। बच्चों के बेहतर भविष्य, जरूरतमंद मरीजों के उपचार और छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
लोक संस्कृति और भक्ति परंपरा को मिला संबलसांसद ने कहा कि रामायण, भजन और जसगीत मंडलियां केवल धार्मिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे सामाजिक समरसता, लोक संस्कृति और संस्कारों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इन संस्थाओं को आर्थिक सहयोग देना हमारी सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का प्रयास है।सहायता प्राप्त करने वाले हितग्राहियों और मंडली के प्रतिनिधियों ने सांसद के प्रति आभार जताया।
उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कार्यों से जुड़ी जरूरतों के समय सांसद की ओर से लगातार सहयोग मिलता रहा है।सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सभी हितग्राहियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि जनसेवा और विकास का यह सिलसिला आगे भी निरंतर जारी रहेगा।



