Big StoryCity

देवांश तिवारी ने आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों संग मनाया जन्मदिवस

“प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” के तहत कर्मचारियों के जन्मदिन बने सेवा का अवसर

रायपुर। जिले में शासकीय कर्मचारियों के जन्मदिन अब केवल व्यक्तिगत उत्सव तक सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि समाज सेवा और संवेदनशीलता का प्रतीक बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुसार प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना और न्योता भोज के अंतर्गत संचालित “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद बच्चों के साथ खुशियाँ साझा करना है। इस पहल को शासकीय कर्मचारी पूरे उत्साह और जिम्मेदारी के साथ अपना रहे हैं।



इसी क्रम में आज जिला जनसंपर्क कार्यालय के कंटेंट राइटर श्री देवांश तिवारी ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर बैरन बाजार स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों के बीच पहुंचकर दिन को यादगार बना दिया। उन्होंने बच्चों के साथ केक काटा तथा फल एवं पौष्टिक आहार का वितरण कर उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेरी। इस अवसर पर बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई और अपने बीच जन्मदिन मनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” न केवल बच्चों को पोषण और सहयोग प्रदान कर रहा है, बल्कि समाज में सेवा और सहभागिता की भावना को भी सशक्त कर रहा है। जिले में यह पहल अब एक सकारात्मक परंपरा का रूप लेती जा रही है, जिसमें शासकीय कर्मचारी अपने विशेष दिनों को समाज के साथ साझा कर मानवीय संवेदनाओं को नई दिशा दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button