Big Story

महादेव एप मामले पर कांग्रेस बोली- सीएम पर आरोप लगाने वाला भाजपा कार्यकर्ता

 रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, ईडी और भाजपा ने मिलकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की छवि खराब करने साजिश रची। ईडी ने जिस ड्राइवर के बयान पर मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया, वह भाजपा का कार्यकर्ता है। भाजपा की केंद्र सरकार के इशारों पर ईडी ने एक आरोपी के फौरी बयान के आधार पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की छवि खराब करने के उद्देश्य से एक दुर्भावनापूर्वक प्रेस नोट जारी किया। इधर मामले का खुलासा होने के बाद भाजपा ने मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांगा है।
कांग्रेस ने कहा, जिस ड्राइवर के बयानों के आधार पर मुख्यमंत्री पर अनर्गल आरोप लगाये गये हैं, वह भाजपा का कार्यकर्ता है। वह वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम प्रकाश पांडे के अनन्य सहयोगी पियूष मिश्रा का सहयोगी है। वह रमन सिंह का भी कार्यकर्ता है। रमन सिंह के साथ उसकी तस्वीर सोशल मीडिया में है। असीम दास जिसके साथ रमन सिंह और पियूष मिश्रा जो भाजपा का पार्षद है, जो प्रेम प्रकाश पांडे का प्रतिनिधि था, उसके बयानों के आधार पर मुख्यमंत्री पर आरोप लगाना साफ करता है कि ईडी का प्रेस नोट भाजपा की साजिश है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button