Big Story

चुनाव से पहले दीपक बैज की नई टीम तैयार

रायपुर। कांग्रेस की प्रदेश नई कार्यकारिणी में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए समीकरण को साधने की कोशिश की गई है। अनुभवी और युवा नेताओं के तालमेल से दीपक बैज अब चुनावी अभियान में उतरेंगे। बस्तर, रायपुर और दुर्ग संभाग के वरिष्ठ नेता रवि घोष, चंद्रशेखर शुक्ला और राजेंद्र साहू को एक बार फिर महासचिव बनाया गया है।
कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो टिकट की दावेदारी कर रहे कुछ नेताओं की संगठन से छुट्टी की गई है। महासमुंद से टिकट की दावेदारी कर रहे पूर्व महासचिव अमरजीत चावला को बाहर किया गया है। हालांकि चावला का नाम कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यसमिति के समय विवादों में आया था। बाद में उनको प्रभारी महासचिव के पद से हटाकर अरुण सिसोदिया को जिम्मेदारी दी गई थी। तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेश को प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने खारिज कर दिया और प्रभारी महामंत्री की जिम्मेदारी रवि घोष को सौंपी गई। भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष का आरोप, कांग्रेस सरकार ने 18 लाख किसानों को सम्मान निधि से रखा वंचितभाजपा किसान मोर्चा अध्?यक्ष का आरोप, कांग्रेस सरकार ने 18 लाख किसानों को सम्मान निधि से रखा वंचित प्रदेश कार्यकारिणी से विवादों में रहे अर्जुन तिवारी को भी बाहर किया गया है। इसके साथ ही रुक्मणी कर्मा, सुमीत्रा घृतलहरे और रंजीत कोसरिया को बाहर किया गया है।
इसके स्थान पर आए यशवंत राव को महासचिव बनाया गया है। यशवंत जगदलपुर की चुनावी राजनीति में प्रभावी नेता माने जाते हैं। अब तक उन्होंने जितने भी चुनाव लड़े, सभी में जीत मिली है। मलकीत सिंह गैंदू लंबे समय से कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय हैं। वर्ष 2013 में झीरम घाटी नक्सली हमले के समय गैंदू काफिले में शामिल थे। प्रदेश महासचिव के रूप में बस्तर से लेकर सरगुजा तक का प्रतिनिधित्व हुआ है।
महिला और युवा पर फोकस
चुनाव में महिला और युवा वोटरों को अपने पाले में करने के लिए कांग्रेस ने 23 महासचिव में छह महिला और आठ युवाओं को शामिल किया है। युवक कांग्रेस की चुनावी राजनीति में सक्रिय दीपक मिश्रा और सुबोध हरितवाल को जगह मिला है। दीपक मिश्रा युवक कांग्रेस के चुनाव में लगातार दो बार निर्वाचित उपाध्यक्ष रहे हैं। वहीं, सुबोध एनएसयूआइ का प्रदेश अध्यक्ष और युवक कांग्रेस की राष्ट्रीय राजनीति में दखल रखते हैं।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button