Uncategorized

रामनवमी पर घरघोड़ा में निकली प्रभु श्री रामलला की भव्य शोभायात्रा

घरघोड़ा (गौरीशंकर गुप्ता)। घरघोड़ा में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रभु श्री रामलला की भब्य शोभायात्रा निकाली गई l शोभायात्रा घरघोड़ा के नावापारा चौक, मिडिल स्कूल ग्राउंड से गाजे बाजे , DJ के साथ महिला कर्मा पार्टी आकर्षण का केंद्र बना रहा मिडिल स्कूल ग्राऊंड से प्रभु श्री रामलला अपनी सीता को लेकर बग्गी में सवार जय स्तंभ चौक पहुंचे जंहा महा आरती की गई, घरघोड़ा क्षेत्र के रामभक्तों के द्वारा दो बड़े डीजे के साथ बड़े ही धूमधाम के साथ जय जय श्री राम के नारों एवं फटकों की गड़गड़ाहट के साथ शोभायात्रा निकाली गई



आपको बताना चाहेंगे कि विगत 10 दिनों से घरघोड़ा के रामभक्तों के द्वारा रामनवमी के शुभ अवसर पर प्रभु श्री रामलला की शोभायात्रा की तैयारी जोरो से की जा रही थी राम भक्तों के द्वारा घरघोड़ा के चौक चौराहों को दुल्हन की तरह सजाया गया था आपको बताना चाहेंगे कि प्रभु श्री रामलला की शोभायात्रा कल शाम 6 बजे मिडिल स्कूल ग्राउंड से कारगिल चौक होते हुए जय स्तंभ चौक पहुंची जहाँ प्रभु श्री रामलला की आरती की गई आरती पश्चात जय स्तम्भ चौक से गायत्री मंदिर प्रांगण में पहुंची जहां समस्त श्रद्धालुओं के लिए भंडारा का आयोजन किया गया था

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button