Big StoryNational

नहीं रहे मशहूर ग़ज़ल गायक पंकज उधास ; सीएम साय, डिप्टी सीएम साव, मंत्री बृजमोहन ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर। मशहूर गजल गायक पंकज उधास के निधन ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। पंकज उधास की बेटी नायाब उधास ने पोस्ट कर बताया है कि पंकज उधास का अंतिम संस्कार 27 फरवरी को 3 से 5 बजे के बीच मुंबई के वर्ली में हिंदू क्रिमेटोरियम में किया जाएगा।


सीएम विष्णुदेव साय ने दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है कि  संगीत जगत को उदास कर चले गए मशहूर ग़ज़ल गायक “पंकज उधास” मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए, ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और परिजनों व शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्व. पंकज उधास छत्तीसगढ़ आया करते थे। सितंबर 2022 में संस्कृति विभाग द्वारा रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने  शिरकत की थी।

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा- प्रख्यात गजल गायक पंकज उधास के दुखद निधन पर मैं उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनकी गजलें हमेशा संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज करेंगी। ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को संबल प्रदान करें।
ॐ शांति!

डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी श्रद्धांजलि

डिप्टी सीएम ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा-प्रसिद्ध गजल गायक, पद्मश्री पंकज उधास जी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं।
ॐ शांति।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button