Big Storypolitics

केजरीवाल और मान का छग दौरा : आज जारी करेंगे गारंटी कार्ड



रायपुर। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज छग दौरे पर रहेंगे। वे आम आदमी पार्टी का गारंटी कार्ड जारी करेंगे। गौरतलब है कि घोषणा पत्र को आम आदमी पार्टी द्वारा गारंटी कार्ड कहा जाता है। शनिवार को जारी होने वाले गारंटी कार्ड में घाेषणा पत्र के सभी बिंदू साझा नहीं किए जाएंगे। केवल कुछ घोषणाएं ही इसमें शामिल होंगी। गारंटी कार्ड की अन्य घोषणाएं बाद में की जाएंगी।

देंगे चुनावी मंत्र : प्रदेशाध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने बताया, शनिवार को आप कार्यकर्ताओं का बड़ा सम्मेलन भी हाेगा। एयरपोर्ट रोड स्थित जैन मानस भवन में दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक यह सम्मेलन होगा। प्रोग्राम में प्रदेशभर के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं जुटेंगे। कार्यक्रम के दौरान अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान कार्यकर्ताओं से मुखातिब होकर उन्हें चुनावी मंत्र देंगे। दिल्ली सीएम का छग दौरा एक दिवसीय है। वे शनिवार दोपहर 5 बजे की फ्लाइट से वापस लौट जाएंगे। कार्यक्रम में प्रदेशभर से कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button