RAIPUR NEWS TERMINAL DESK

कटोरा तालाब में जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, 9 आरोपी गिरफ्तार

मौके से 1.14 लाख रुपये नकद, 52 पत्ती ताश और जुआ खेलने के चिप्स जब्त; सिविल लाइन पुलिस की कार्रवाई


रायपुर। सिविल लाइन थाना पुलिस ने कटोरा तालाब स्थित ईलेवन ग्राउंड में जुआ खेल रहे 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से 1 लाख 14 हजार 500 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश और जुआ खेलने में इस्तेमाल किए जा रहे चिप्स जब्त किए हैं।पुलिस के मुताबिक, 28 अगस्त की शाम अभियान के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि ईलेवन ग्राउंड कटोरा तालाब में कुछ लोग खंभे की रोशनी में ताश के पत्तों से रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर सिविल लाइन पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई की। पुलिस को देखकर कुछ लोग मौके से फरार हो गए, जबकि 9 आरोपियों को पकड़ लिया गया।पकड़े गए आरोपियों की पहचान रनवीर सिंह (32), सागर बालानी (33), यरुल श्रीवास्तव (30), वैभव मल्होत्रा (26), किन्तव पारेख (33), अंकुर श्रीवास्तव (28), वरुण यदु (32), सागर शर्मा (28) और नमन अग्रवाल (28) के रूप में हुई है।पुलिस ने मौके से नकदी, 52 पत्ती ताश और जुआ खेलने के लिए इस्तेमाल चिप्स को गवाहों के समक्ष जब्त किया। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई। सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलके पर रिहा किया गया।पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अलग से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है। मामले में विवेचना जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button