April 26, 2026

आईपीएल : बारिश के कारण टला फाइनल

0
आज  शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा आईपीएल का फाइनल मुकाबला
अहमदाबाद(एजेंसी)। गुजरात और चेन्नई के बीच होने वाला इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का फाइनल मुकाबला तेज बारिश होने के कारण नहीं खेला जा सका। रविवार को अहमदाबाद में शाम से ही शुरू हुई बारिश लगातार होती रही।रविवार को बारिश के कारण फाइनल का टॉस तक नहीं हो सका। इस कारण मैच रिजर्व डे पर शिफ्ट किया गया। आज सोमवार शाम 7:30 बजे से मैच खेला जाएगा, लेकिन सोमवार को भी अहमदाबाद में तेज बारिश की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *