City

अवैध संबंध के शक में जानलेवा हमला, आरोपी सेवाराम साहू हिरासत में

रायपुर, 6 सितंबर। गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक को लेकर एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सेवाराम साहू (38) को हिरासत में लिया है।पुलिस के मुताबिक, 5 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे रानी वर्मा अपने घर के सामने जन्माष्टमी कार्यक्रम देख रही थीं। इसी दौरान उनके जेठ उमेन्द्र सिंह वर्मा बाइक अंदर करने के लिए बाहर निकले। आरोप है कि तभी विकास नगर निवासी सेवाराम साहू पीछे से पहुंचा और धारदार हथियार से उमेन्द्र के सिर के पीछे कई वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना पर गुढ़ियारी पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसके संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने उमेन्द्र के अपनी पत्नी से अवैध संबंध होने के शक के चलते हमला करने की बात बताई।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चापड़ बरामद कर लिया है। मामले में धारा 109(1) बीएनएस के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button