Big StoryCity

अमित शाह के खिलाफ निर्वाचन आयोग में शिकायत करेगी कांग्रेस

सांप्रदायिक तनाव भड़काने का लगाया आरोप

रायपुर (न्यूज टर्मिनल)। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, अमित शाह ने राजनांदगांव में सांप्रदायिक तनाव भड़काने के लिए योजनाबद्ध तरीके से भाषण दिया। हम चुनाव आयोग से अपेक्षा करेंगे कि वह स्वयं संज्ञान ले और अमित शाह पर कार्रवाई करे। कांग्रेस पार्टी इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करेगी। उन्होंने कहा, अमित शाह छत्तीसगढ़ आए और ईडी की लिखी पटकथा के आधार पर कांग्रेस पर झूठे आरोप लगाकर गए। देश की सबसे ईमानदार सरकार, जिसकी योजनाओं का शत-प्रतिशत हिस्सा सीधे हितग्राहियों के खाते में जाता है, उस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं। भ्रष्टाचार पर बड़ी-बड़ी बातें करने वाले अमित शाह ने राज्य सरकार पर मनगढ़ंत आरोप लगाए, पर ये नहीं बताया कि अडाणी की शेल कंपनियों में 20 हजार करोड़ किसके लगे हैं? रमन और उनके मंत्रीिमंडल के सदस्यों के 1 लाख करोड़ के भ्रष्टाचार पर अमित शाह की बोलती क्यों बंद है? वे छत्तीसगढ़ की जनता पर एहसान जताकर गए कि केंद्र ने 9 साल में छत्तीसगढ़ को 3 लाख करोड़ दिए, पर ये नहीं बताया कि छत्तीसगढ़ से केंद्र ने पिछले 9 साल में 5 लाख करोड़ वसूले भी हैं। अभी भी छत्तीसगढ़ को अपने हिस्से के केंद्र से 55 हजार करोड़ लेने हैं। भाजपा हर बार छत्तीसगढ़ आकर नया-नया झूठ फैलाने का प्रयास कर रही, पर यह सफल नहीं होगा।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button