Entertainment

अभिनेता का काम खुद बोलता है : यामी गौतम

मुंबई। एक्ट्रेस यामी गौतम ने कहा कि मैं इस बात पर विश्वास करती हूं कि एक अभिनेता का काम खुद बोलता है। वह इसी प्रकार की स्वीकृति चाहती हैं। यामी की फिल्मोग्राफी में 100 करोड़ रुपए की कमाई करने वाली फिल्में ‘बाला’, ‘उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक’ और अक्षय कुमार स्टाटर लेटेस्ट फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ शामिल हैं। एक्ट्रेस ने कहा, अपनी फिल्म को दर्शकों से इतना प्यार मिलता देखना सबसे अच्छा एहसास होता है। सारी मेहनत और समर्पण रंग लाती है। इससे बड़ी कोई अनुभूति नहीं है। मैं अपनी फिल्मों को लगातार मिल रहे प्यार और समर्थन के लिए बेहद आभारी हूं। मैंने हमेशा कहा है कि एक अभिनेता का काम खुद बोलता है और मैं कई और फिल्मों और बॉक्स ऑफिस की सफलता के लिए इसी तरह की स्वीकृति चाहती हूं। यामी ने ‘ए थर्सडे’ और ‘दसवीं’ जैसी हिट वेब फिल्मों में भी काम किया है। वह अगली बार धूमधाम में नजर आएंगी।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button