Entertainment

धर्मा प्रोडक्शन से डेब्यू करेंगे इब्राहिम

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान बहुत जल्द बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। इब्राहिम अली खान को एक्टर बनाने का जिम्मा करण जौहर ने अपने कंधो पर लिया है। पता हो कि छोटे नवाब करण के धर्मा प्रोडक्शन के तले बनने वाली फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। हालांकि अभी तक फिल्म को लेकर अधिक जानकारी तो सामने नहीं आई है, लेकिन इतना जरूर पता चल गया है कि इस फिल्म का नाम सरजमीन हैं और मूवी में उनके साथ काजोल भी 12 साल बाद करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की खास बात ये है कि इसमें बोमन ईरानी के बेटे कायोज ईरानी भी बतौर डायरेक्टर डेब्यू करने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर खबर ये भी आ रही है कि, करण जौहर अपनी फेवरेट काजोल को भी इस फिल्म में अप्रोट करने वाले हैं। बता दें कि काजोल करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन में 12 साल बाद वापसी कर रही हैं। एक्ट्रेस ने आखिरी बार इस प्रोडक्शन की फिल्म माई नेम इज खान में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया था।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button