Big StoryCity

संतोषी नगर शासकीय स्कूल के शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुईं पार्षद अंजली जितेंद्र गोलछा

रायपुर । वार्ड क्र. 59, मोरेश्वर राव गदे्र वार्ड के अंतर्गत संतोषी नगर स्थित डॉ. राममनोहर लोहिया शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया।



इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद श्रीमति अंजलि जितेंद्र गोलछा और रायपुर जिला कार्यालय मंत्री भाजपा जितेंद्र गोलछा विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यकम की अध्यक्षता शाला के अध्यक्ष प्रेमप्रकाश यादव ( पिंटा यादव ) ने किया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से प्राचार्य श्रीमति वंदना ओझा, शाला सांसद प्रतिनिधि गणेश नाग, शाला विधायक प्रतिनिधि मंजुल मयंक श्रीवास्तव , पूर्व वरिष्ठ शिक्षक बीआर साहू सहित स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। छात्र-छात्राओं को पुस्तक का वितरण किया गया और शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए उन्हें आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button